बच्चे को मां का दूध छुड़ाने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30


​​पैसिफायर और फॉर्मूला मिल्‍क का इस्‍तेमाल करें
बच्‍चों का दूध छुड़ाने के लिए उनके मुंह में पैसिफायर देना भी एक अच्‍छा उपाय है। पैसिफायर देने के कई फायदे भी होते हैं और इससे स्‍तनपान छुड़वाने में भी मदद मिलती है। बच्‍चों के लिए दूध बहुत जरूरी है इसलिए स्‍तनपान बंद करने पर आप उन्‍हें फॉर्मूला मिल्‍क देना शुरू कर दें।

बच्‍चे को मां का दूध छुड़ाने के लिए अपनाएं आसान तरीके
ज्यादातर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि बच्चे को स्तनपान करने से कैसे रोकें। अगर आप भी बच्चे को स्तनपान बंद कराने की कोशिश में हैं, तो नीचे दिए गए उपाय आपकी मदद कर सकते हैं :

बच्चे को तैयार करें : बच्चे को दूध छुड़ाने के लिए तैयार करना जरूरी है। स्तनपान छुड़ाने से पहले उसे बोतल से दूध पिलाने की आदत डालें, फिर धीरे-धीरे स्तनपान कराना कम करें।

ठोस आहार दें : बेशक, बच्चे के लिए मां का दूध संपूर्ण पोषण होता है, इसलिए स्तनपान छुड़ाने से पहले उसे अन्य आहार देने की आदत डालें, ताकि उसे जरूरी पोषण अन्य खाद्य पदार्थों से मिलते रहें।

ब्रेस्ट पर दबाव न डालें : जब बच्चा मां का दूध पीता है, तो निप्पल काफी संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में आप केवल पीठ के बल ही सोएं और ध्यान दें कि ब्रेस्ट पर ज्यादा दबाव न पड़े। ऐसा करने से स्तनों में दूध बनने की प्रक्रिया कम होने लगती है, जिससे बच्चा आसानी से दूध छोड़ पाता है।

बच्चे का ध्यान भटकाएं : जब आपको लगे कि बच्चा स्तनपान करना चाहता है, तो उसका ध्यान किसी अन्य चीज में लगाने की कोशिश करें। इसके लिए आप उसके साथ खेल सकती हैं, उसके लिए गाना गा सकती हैं या उसे बाहर घुमाने भी ले जा सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info